18 April 2020 09:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर कोर्ट खुलने के साथ ही वकीलों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। उच्च न्यायालय आदेशानुसार दोपहर दो से चार बजे तक कोर्ट खुलने लगी है। इसी बीच विशेष मामलों में वकीलों को भी कोर्ट पहुंचना पड़ जाता है। लेकिन घर से कोर्ट तक पहुंचते पहुंचते पुलिस से भी उलझना पड़ता है। अधिवक्ता रवैल भारतीय ने बताया कि वकीलों को किसी भी तरह के पास जारी नहीं किये गये हैं और ना ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोई निर्देश है, ऐसे में ड्यूटी और आवश्यकता के बीच पुलिस और वकीलों में विवाद पनपने लगा है। वकीलों की मांग है कि उन्हें पास अथवा ऐसी कोई सही व्यवस्था दी जाए, जिससे उनको रास्ते में आमजन की तरह पुलिस से उलझना नहीं पड़े। वहीं अधिवक्ता अनिल सोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कोर्ट परिसर में फोटो कॉपी की एक दुकान अभी तक नहीं खोली गई है। ऐसे में फोटो कॉपी के बिना काम अटक रहे हैं। सोनी ने मांग की है कि हाई कोर्ट के आदेशों की पालना में एक दुकान खोली जाए। वहीं दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना का भी ध्यान रखा जाए।
RELATED ARTICLES
11 February 2022 12:08 AM