28 April 2020 04:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के ठीक हुए 36 कोरोना मरीजों में से सात का चौदह दिवसीय क्वॉरन्टाइन काल भी खत्म हो चुका है। इन सभी 36 पॉजिटिव को नेगेटिव होने के बाद अस्पताल से हंसा गेस्ट हाउस में बने क्वॉरन्टाइन सेंटर में ठहराया गया था। आज कलेक्टर कुमार पाल गौतम, सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एस एस राठौड़ यहां पहुंचे। इन सातों पीड़ितों को कलेक्टर ने स्वयं एक एक करके समझाते हुए उनके संयम की सराहना की। वहीं इन सभी को कलेक्टर के हस्ताक्षर वाला शुभकामना संदेश भेंट किया। इनमें से पांच को घर भेजा गया है, वहीं त्रिपुरा वाले दो व्यक्तियों को बाहर न भेज पाने की वजह से गेस्ट हाउस में ही रखा गया है। कलेक्टर इन सभी को आगामी चौदह दिनों तक पूर्ण होम आइसोलेशन रहकर परिजनों से दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी है। इस दौरान चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाता रहेगा। ये पांच मरीज़ करीब एक माह अपने परिजनों से दूर रहें। वहीं अब आगामी चौदह दिनों तक परिजनों से मिल सकेंगे, लेकिन दूरी बनाए रखनी होगी। चौदह दिन सफलता पूर्वक निकल जाने के बाद इन्हें लोगों के लिए प्रेरणा बनने को कहा गया है। वहीं अब 29 मरीजों का भी क्वॉरन्टाइन काल पूरा होने वाला है। इनकी भी रिपोर्ट आने के बाद घर भेजने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
04 February 2022 07:35 PM