27 August 2022 11:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बीती रात की है। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह लाखाऊ के अनुसार बीती रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर एन एच 62 बालाजी होटल के पास से गुजर रहे दो पैदल यात्रियों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दोनों घायल यात्रियों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे को पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीपुरा, सादुलशहर निवासी 42 वर्षीय अमरचंद पुत्र बद्रीराम के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस व टाइगर फोर्स की भूमिका रही।


RELATED ARTICLES
22 November 2020 09:56 PM