11 April 2020 04:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।पीएम मोदी के साथ हुई वीसी में सभी राज्यों के सीएम की लॉक-डाउन को लेकर आमराय सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन तीस अप्रेल तक बढ़ाने की सिफारिश की है। वहीं पीएम मोदी ने भी कहा है ज़िन्दगी बचाने से बढ़कर इस वक्त कुछ भी नहीं है। मोदी ने कहा कि लॉक डाउन पर विचार चल रहा है। ऐसे में अनुमान है कि पीएम मोदी जल्द ही लॉक डाउन को लेकर बड़ी घोषणा कर दे। हालांकि तीस अप्रेल तक सीधे बढ़ाया जाएगा या थोड़ा कम, यह कहा नहीं जा सकता। 14 अप्रेल को लॉक डाउन समाप्त होना है, ऐसे में 13 अप्रेल तक भी नयी घोषणा हो सकती है। हालांकि इस बार लॉक डाउन में किसानों को छूट दी जा सकती है।
RELATED ARTICLES
12 December 2023 06:02 PM