04 June 2021 11:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रामपुरिया कॉलेज के छात्र पर हुई फायरिंग प्रकरण में कांग्रेस नेता दीपक अरोड़ा व अमरजीत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रामपुरा गली नंबर 8 निवासी 21 वर्षीय भवानी सिंह सोढ़ा पुत्र पृथ्वी सिंह ने पुलिस को बताया है कि दीपक व अमरजीत उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार शाम चार बजे आपराधिक षड्यंत्र के तहत मनीष खत्री व तोहिद को हथियार देकर भेजा। मनीष व तोहिद ने उसके घर के आगे आकर उस पर फायर किए। उसने घर में घुसकर जान बचाई। घटना के 20 मिनट बाद दीपक ने उसके वाट्सअप नंबर पर कॉल करके गालियां दी। कहा कि इस बार तो तू बच गया मगर जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद अमरजीत ने सीधे मोबाइल नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 307, 120 बी आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं। देर रात ख़बर लिखने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे। सीओ सुभाष शर्मा भी थाने पर ही थे।
बता दें कि दीपक अरोड़ा इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। हाल ही में अर्जुन राम मेघवाल को काले झंडे दिखाने में भी दीपक अरोड़ा आगे रहे थे। इससे पहले फरवरी में भी अरोड़ा व अर्जुन पुत्र रवि शेखर के बीच विवाद गहराया था। सोशल मीडिया पर दीपक ने वीडियो भी जारी किया था।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM
05 September 2021 02:20 PM