15 January 2023 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिड़मलसर चौराहे के पास आई एक संदिग्ध स्विफ्ट कार से जुड़ी एक्टिविटी के बाद आशंकाओं का बाजार गर्म हो रहा है। आशंका है कि यह कार किसी आपराधिक तत्व की थी। मामला शाम करीब 6:30 बजे का है। रिड़मलसर चौराहे पर कार व बस में भिड़ंत हुई थी। मौके पर भीड़ जमा थी, एक पुलिसकर्मी भी मौके पर था। इसी दौरान बीकानेर की तरफ से आई स्विफ्ट कार कीकर वाले खेत में घुस गई। चालक ने कार खड़ी की। कार में सवार दोनों युवक उतरे और भाग गए। दुर्घटनास्थल से पुलिस कर्मी को खेत में बुलाया गया। कार का वीडियो भी बना। जांच की गई तो पता चला कि कार के पीछे नंबर प्लेट पर सिर्फ स्विफ्ट लिखा था। वहीं आगे की नंबर प्लेट पर आरजे 02 सीबी 8344 नंबर लिखे हैं। चौंकाने वाली बात यह थी कि नंबर प्लेट पर स्क्रू नहीं कसे हुए थे। प्लेट उतारकर देखी तो प्लेट के पीछे जंभ शक्ति लिखा था। इसी बीच पुलिसकर्मी को दुर्घटनाग्रस्त जाना पड़ा। अन्य ग्रामीण भी वहीं चले गए। कुछ मिनट बाद लौटे तो कार गायब थी।
अब सवाल यह है कि यह कार किसकी थी? आशंका है कि कार में हथियार, मादक पदार्थ आदि हों। इसके अतिरिक्त भी कोई अपराध से जुड़ा कारण हो सकता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM