05 November 2023 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लगता है जैसे अपराधियों में अब नोखा पुलिस का भय समाप्त हो गया है। पुलिस की मुस्तैदी को धत्ता बताते हुए बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात रात ढ़ाई बजे सुरपुरा में हुई है। पुलिस के अनुसार सुरपुरा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर डाका डाला गया है। सूचना के अनुसार 4-5 डकैत सफेद रंग की एक्सयूवी में थे। डकैत हथियारबंद थे। बदमाशों ने एटीएम उखाड़ कर गाड़ी पर डाल लिया। जाते जाते गार्ड भीखाराम मेघवाल को भी अपहरण कर ले गया।
थानाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार गार्ड को 3-4 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया। एटीएम में कितने पैसे थे, यह जानकारी नहीं है। वहीं सूत्रों के मुताबिक एटीएम में 10-15 लाख रूपए थे। गार्ड ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ अपहरण व डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजीव रॉयल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
30 August 2026 09:09 PM
11 December 2020 09:26 PM