18 July 2025 01:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस की डीएसटी ने देर रात डोडा पोस्त सहित तस्करों को धर दबोचा है। मामला भारत माला रोड़, बंगुड़ी टोल के पास, शोभाणा का है। डीएसटी ने इनपुट के आधार पर पांचू पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक डीएसटी को कैंपर में डोडा पोस्त होने की सूचना मिली थी। जिस पर बोलेरो कैंपर को ट्रेस आउट किया गया।
जब बोलेरो बंगुड़ी टोल के पास से गुजर रही थी, उसी वक्त डीएसटी ने बोलेरो को रोक लिया। बोलेरो में 36 किलो डोडा पोस्त मिला। डोडा पोस्त व बोलेरो कैंटर जब्त कर ली गई। मामले में शोभाणा, पांचू थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय संग्राम सिंह पुत्र अनोपाराम जाट व भादला, पांचू थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय आशुराम पुत्र सुरजाराम जाट के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी पांचू रामकेश मीणा सहित डीएसटी प्रभारी एएसआई रामकरण सिंह मय टीम शामिल थी। डीएसटी की टीम में हैड कांस्टेबल कानदान, हैड कांस्टेबल महावीर, हैड कांस्टेबल करणपाल सिंह, एफसी गणेश व एफसी राजेंद्र शामिल थे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
28 December 2021 01:42 PM