14 September 2022 08:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले के दो थानों को नये थानाधिकारी मिल गए हैं। एसपी योगेश यादव ने तबादलों की आंधी के बीच हाल ही में चर्चा में आए नयाशहर थाने का प्रभार सीआई वेदपाल शिवराण को दे दिया है। वेदपाल श्रीडूंगरगढ़ से नयाशहर लगाए गए हैं। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के नये थानाधिकारी अशोक विश्नोई होंगे। विश्नोई रतनगढ़ थानाधिकारी थे। उनका जिला बदलकर बीकानेर लाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सीआई गोविंद सिंह चारण का तबादला भरतपुर हो गया था। हालांकि वे सुबह तक नयाशहर से रिलीव नहीं हुए थे। बदलाव व पदस्थापन के इस दौर में गंगाशहर, जेएनवीसी, कोतवाली, कोटगेट व नोखा का नंबर भी बताया जा रहा है। लेकिन जिले में इंस्पेक्टरों व सब इंस्पेक्टरों की कमी की वजह से लिस्टेड रुकी हुई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM