09 August 2024 02:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बीकानेर पुलिस लगातार एक्शन में है। अब कोटगेट पुलिस ने तीन आदतन चोरों सहित चोरी हुई मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 मोटरसाइकिलें बरामद की है। वहीं तीन बदमाशों को भी धर दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक ये तीनों आदतन अपराधी हैं। हालांकि मामले का खुलासा एसपी तेजस्वनी गौतम आज शाम कोटगेट थाने में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी।
बता दें कि इससे पहले भी एसपी तेजस्वनी के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल, चोरी हुए मोबाइल व मोटरसाइकिलों को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
RELATED ARTICLES
29 October 2022 11:31 AM