30 September 2026 01:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पिछले कुछ समय से तस्करों की खान बन चुका है। पहले कुछ तस्कर आए, उन्होंने युवा पीढ़ी को नशेड़ी बनाया और अब वही युवा नशेड़ी नशा खरीदने के लिए नशा बेच रहे हैं यानी तस्कर बन गए हैं। बीकानेर एसपी की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने नशा करते करते तस्कर बने दो युवकों को 52.27 ग्राम एमडी सहित धर-दबोचा है। आरोपियों की पहचान आचार्यों का चौक, बीकानेर निवासी पवन कुमार सिंघानिया पुत्र बुलाकी दास अग्रवाल व भट्टड़ों का चौक, बीकानेर निवासी नितेश पुरोहित पुत्र राजकुमार पुरोहित के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक डीएसटी एएसआई रामकरण सिंह को मिले इनपुट पर डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में तहकीकात की गई। पुष्टि होने पर आरोपियों पर लगातार नज़र रखी गई। बीती रात गेमनापीर रोड़ की तेरह मंजिला बिल्डिंग की बेसमेंट पार्किंग में आरोपियों के होने की सूचना मिली थी। इस पर नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई व डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार मय टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।
बता कि एसपी मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी एमडी कहां से लाए, इसकी जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM