13 July 2023 01:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में तबादलों का मानसून रह रह कर बरस रहा है। आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 98 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इसके अतिरिक्त पूर्व में किए गए दो तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।
तबादला सूची में बीकानेर में कोई भी नया अधिकारी नहीं आया है, ना ही यहां से कोई गया है, लेकिन जिले के अंदर ही तीन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा को अब एएसपी सिटी लगा दिया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी डॉ प्यारेलाल शिवरान को एएसपी ग्रामीण लगा दिया गया है। वहीं अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात एएसपी देवानंद को अब पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल बीकानेर की जिम्मेदारी दी गई है।
ऐसे में अब सीआईडी सीबी व अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जगह ख़ाली हो गई है। बता दें कि बीकानेर में फिलहाल सभी थानों के थानाधिकारी बदल चुके हैं। बस एसपी की सूची आने का इंतजार है। एसपी तेजस्वनी गौतम शीघ्र ही थानाधिकारी तय कर देंगी। देखें सूची




RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 October 2021 12:54 PM