30 August 2020 05:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। नोखा मान्यणा के जीएसएस में काम करने वाले 18 वर्षीय दीनदयाल को आज सुबह करंट लग गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नोखा थानाधिकारी अरविंद शेखावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक कोलायत के चक विजयसिंहपुरा का बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM