30 November 2020 08:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। किसान आंदोलन की आग बीजेपी गठबंधन को राख कर सकती है। राजस्थान नागौर से आर एल पी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) सांसद हनुमान बेनीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को गठबंधन रखने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की चेतावनी दी है। बेनीवाल ने शाह को लिखे एक पत्र में अपील की है कि सरकार किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए हाल ही में लाए गए तीनों कृषि बिलों को वापिस लेने हेतु कार्यवाही करें। बेनीवाल ने कहा है कि भीषण सर्दी व कोरोना काल में अन्नदाता द्वारा आंदोलन अशोभनीय है। बेनीवाल ने दिल्ली में वार्ता हेतु किसानों को उचित स्थान देने सहित स्वामीनाथन आयोग की संपूर्ण सिफारिशों को लागू करने की अपील भी की है।
बेनीवाल ने अपील पर सुनवाई न करने पर आर एल पी को एनडीए के साथ रखने पर पुनर्विचार की चेतावनी भी दी है।
उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन से मोदी सरकार के प्रति देश में माहौल बिगड़ रहा है। कांग्रेस, आप सहित विपक्षी दल जहां बीजेपी को घेर रहे हैं, वहीं एनडीए गठबंधन के घटक भी नज़रें तिरछी कर रहे हैं। ऐसे में किसान से जुड़े इस मसले पर मोदी सरकार द्वारा लिया निर्णय भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
04 December 2020 08:12 PM