11 June 2025 07:09 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। एएसआई हरसुख राम के अनुसार शव घड़सीसर रोड़, आदर्श विद्या मंदिर के सामने स्थित एक प्लॉट के अंदर मिला है। मृतक अधेड़ उम्र का लग रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे, केवल मात्र एक कच्छा पहना हुआ था। वहीं पैरों की चप्पल थी। शव की स्थिति देखकर लगता है जैसे आज ही उसकी मौत हुई है।
शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। हालांकि यह सवाल खड़ा हो रहा है कि अज्ञात व्यक्ति का शव बिना कपड़ों के कैसे था? क्या इसके पीछे कोई बड़ा कारण है। पुलिस शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। शव रखवाने में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत व उनकी टीम ने योगदान दिया। गंगाशहर पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
16 August 2022 09:34 PM