01 October 2020 04:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लूट-पाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आज फिर दो घटनाएं हुई। नीले रंग की मोटरसाइकिल में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पहले मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 2 में छगनलाल ज्वैलर्स के यहां लूट का प्रयास किया। नयाशहर थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार पुलिस वहां से पास में ही थी। ऐसे में अलार्म बजते ही दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। लुटेरे यहां से असफल होकर फरार हो गए। आरोपियों ने ज्वैलर्स को पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास भी किया। इस घटना के कुछ ही देर बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के साइंस पार्क स्थित मातारानी ज्वैलर्स में लूट हुई।

थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ज्वैलर्स पर हमला किया। इसके बाद करीब डेढ़ सौ ग्राम चांदी लूटने में कामयाब हो गए। भवानी सिंह के अनुसार दोनों घटनाओं के आरोपी एक ही है। भवानी सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं के आरोपी नीले रंग की बाइक में थे। वहीं दोनों घटनाओं में तीन लोग थे। अनुमान है कि ये आरोपी बीकानेर के नहीं है। भवानी सिंह के अनुसार ये श्रीगंगानगर साइड के हो सकते हैं। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है।
.jpeg)
RELATED ARTICLES
02 April 2022 05:07 PM