25 April 2023 11:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर बीकानेर के दौरे पर आ रहे हैं। वे बुधवार दोपहर 12 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे। वे एक बजे बीकानेर के जसरासर गांव पहुंचेंगे। गहलोत यहां महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही भामाशाह स्व चौधरी दानाराम तर्ड की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वे यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद यहां आयोजित विशाल किसान सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हवाई मार्ग से जसरासर से रवाना होकर चार बजे जयपुर पहुंच जाएंगे।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, गजेंद्र सिंह सांखला, रामनिवास तर्ड, बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी ने तैयारियों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने हेलीपेड, महंगाई राहत शिविर, किसान सभा स्थल का जायजा लिया। प्रवेश, निकासी, बैठक, सुरक्षा, प्रचार सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। जिला कलेक्टर ने कहा कि महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कैंप से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी शिविर के दौरान मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 April 2020 08:20 AM