11 March 2020 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। घटना यहां की चौधरी कॉलोनी स्थित चेतनराम जाट के यहां हुई है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि चेतनराम का परिवार होली के दिन सुबह दस बजे गांव चला गया था, शाम को वापिस आये तो घर के ताले खुले हुए थे। परिवादी ने करीब ढ़ाई लाख रूपए नकद, सोने के दो सेट व एक हार चोरी होना बताया है। वहीं मौके पर पुलिस को अंगूठियां व चेन सहित पुराने दस-दस के नोटों की तीन-चार गड्डियां मिली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य द्वार के ताले तोड़ने की बजाय खोले गए हैं। वहीं अंदर के दो-तीन छोटे ताले तोड़े गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर ताले खोले हों। वहीं चोर कोई घर का आदमी हो सकता है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 August 2022 08:02 PM