10 September 2026 04:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस बोर्ड बनाने की तैयारियों में जुट गई है। 14 सितंबर को चुनाव परिणाम आने हैं, इससे पहले ही पार्टियां सबकुछ सेट कर देना चाहती है। इसलिए बाड़ेबंदी की तैयारियां भी जोरों पर है। पता चला है कि कांग्रेस ने बीती रात नोखा रोड़ के एक होटल में सभी पार्षद प्रत्याशियों को बुलाया था। हालांकि देर रात एक बार सबको घर भेज दिया।
अब फिर से सबको बुलाया गया है। अभी एक बैठक भी होने वाली है। बता दें कि पार्टियां जिताऊ निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने का प्रयास भी करेगी।
आशंका है कि दूसरे शहर के किसी होटल में बाड़ेबंदी की जाएगी। हालांकि बाड़ेबंदी तो भाजपा भी ज़ोरदार ही करेगी।
RELATED ARTICLES
30 January 2023 07:29 PM