27 April 2020 09:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जाने-माने कोचिंग संस्थान अभिप्रेरणा ने लॉक डाउन को देखते हुए कोचिंग के तरीके में नवाचार किया है। 29 अप्रेल बुधवार से अभिप्रेरणा अपने विद्यार्थियों को यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं लेगा। ख़ास बात यह है कि इन कक्षाओं के लिए अभिप्रेरणा ने राजस्थान के ख्याति प्राप्त विद्वानों से अनुबंध किया है। अलग अलग विषयों के यह विशेषज्ञ अभिप्रेरणा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देंगे। अभिप्रेरणा के निदेशक यशपाल शेखावत ने बताया कि यह कक्षाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। ऐसे में बिना आर्थिक बोझ के विद्यार्थी घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। बता दें कि यह संस्थान रीट, स्कूल व्याख्याता, पटवार, राजस्थान पुलिस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने में एक प्रतिष्ठित नाम है। अगर आप भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं तो 9929975863 नंबर पर कॉल कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 August 2025 08:47 PM