23 August 2020 09:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भगवान श्रीकृष्ण व श्रीराम को सोशल मीडिया पर गंदी गालियां देने व अभद्र फोटो प्रसारित करने का मामला सामने आया है। मामला हनुमानगढ़ के भिरानी का है। भिरानी निवासी राजेश कुमार जाट ने पुलिस को शिकायत की है। आरोप है कि विजय पुत्र रणसिंह, विकास पुत्र श्रीचंद, गंगाराम पुत्र महावीर, सुनील पुत्र भागीरथ, कमल पुत्र दलवीर, अमित पुत्र प्रभु, सोनू पुत्र श्रीचंद, दिनेश पुत्र मोहनलाल, सेवा सिंह पुत्र रामस्वरूप मेघवाल ने फेसबुक पर कृष्ण व राम पर ग़लत टिप्पणियां, गालियां व फोटो आदि पोस्ट की। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153(क) व 295(क) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच आरपीएस बृजमोहन असवाल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
04 January 2024 05:20 PM