27 January 2022 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाइक चोरों ने बीकानेर निवासियों की नाक में दम कर दिया है। दिन के उजाले में भी वाहन सुरक्षित नहीं है। ऊपर से दर्द यह कि चोरी हुए दुपहिया वाहन वापिस मिलने की उम्मीद भी लगभग ना के बराबर है।
गुरूवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक सुलभ शौचालय के आगे से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुरानी गिन्नाणी निवासी प्रीतम पंवार ने जूनागढ़ एल आई सी ऑफिस के समीप बने सुलभ शौचालय के आगे अपनी बाइक खड़ी की थी। दस मिनट बाद लौटा तो बाइक गायब थी। तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची मगर बात नहीं बनी।
कोटगेट थाने में बाइक चोरी की लिखित शिकायत दी गई है। चोरी हुई बाइक काले रंग की स्प्लेंडर है। बाइक का नंबर RJ07cs6952 है।
अगर आपको यह बाइक कहीं दिखे तो पुलिस को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
10 April 2026 06:33 PM