05 August 2025 03:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में चोरों और चिंदी चोरों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। आजकल 2-5 रूपए की चीज़ से लेकर करोड़ों रूपयों तक की कोई चीज़ सुरक्षित नहीं है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों से चोरों ने आमजन की नींद उड़ा रखी है। अब चोर ना दिन देख रहे हैं ना रात, बस जहां मौका मिला, कर लेते हैं चोरी।
गंगाशहर की नोखा रोड़, एसबीआई बैंक के पीछे स्थित राशी प्लाइवुड के आगे से चोरी होने की ख़बर आई है। यहां से सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने बाइक चुरा ली। चोरी हुई हरे-काले रंग की स्प्लेंडर बाइक का नंबर आरजे 07 एसक्यू 1820 है। बाइक मालिक गौतम ने सोमवार को गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत दे दी।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टैक्सी में आने वाले चोर भी सक्रिय हैं। यह चोर दिनदहाड़े चोरी करते हैं। खुला दरवाजा देख घरों में घुसते हैं और जो मिल जाए उठाकर टैक्सी में डालते हैं और चलते बनते हैं। पिछले दिनों पुरानी लाईन के कुछ घरों में ऐसी घटनाएं हुई। हालांकि बड़ी चोरियां भी हुई है।
उल्लेखनीय है कि आदतन चोरों के अलावा नशेड़ी भी चोरी की वारदातें खूब कर रहे हैं। नशा बढ़ने की वजह से भी बीकानेर में चोरी की वारदातें काफी बढ़ी है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM