13 May 2020 11:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में विभिन्न दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट, भोजनालय, मिठाई की दुकानें, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर स्थित ढ़ाबे, हार्डवेयर की दुकानें, निर्माण सामग्री की दुकानें, एसी कूलर, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत की दुकानें, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकानें व सेवाएं व वाहन विक्रय शोरूम अब खोले जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट, भोजनालय व मिठाई की दुकानों में कुछ भी खाने की अनुमति नहीं दी गई है। इन तीनों तरह की दुकानों से खरीददारी कर ले जा सकते हैं अथवा होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं ढ़ाबे सिर्फ हाइवे व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए खुलेंगे। इन सभी दुकानों के संचालन में सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी होगा। बिना मास्क पहने ग्राहक को कुछ भी बेचना अपराध होगा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर व मास्क का उपयोग करते हुए बिक्री करनी होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM