15 October 2024 10:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। त्रिपुरा माताजी के मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के आरोपी को नयाशहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा है। आरोपी की पहचान तोलाराम के रूप में हुई है।
आरोपी ने बिन्नाणी कॉलेज के पास स्थित त्रिपुरा माताजी के मंदिर से आज ही चांदी का छत्र चुराया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM