18 December 2024 11:01 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी रेंज ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम ने नोखा पुलिस के साथ मिलकर अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सिंजगुरू, नोखा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय हारून पुत्र छोटू खां को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हारून ईंट भट्टे का व्यापारी है। उसके 4-5 ईंट के भट्टे हैं। उसने टशन दिखाने के शौक़ में अवैध हथियार रख रखा था। पिछले दो साल से यह हथियार उसके पास था।
आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली सब इंस्पेक्टर नवनीत सिंह व थानाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व वाली टीम में हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार 44, कांस्टेबल बाबूलाल डूडी 778, कांस्टेबल सीताराम 1707 शामिल थे। विमलेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
23 February 2021 10:54 AM