07 September 2024 06:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।बैडमिंटन के खेल में राजस्थान की टीम ने इतिहास रचते हुए जीत का बिगुल बजा दिया है। राजस्थान ने हरियाणा को 3-1 से हराते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि में बीकानेर के दो बेटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बीकानेर के जागृत बिन्नाणी व वंश शर्मा राजस्थान की आठ सदस्यीय टीम में शामिल थे। चंडीगढ़ में हुई नॉर्थ जोन पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में इससे पहले राजस्थान कभी नहीं जीता। पिछले वर्ष चौथे स्थान पर रहा था। ऐसे में राजस्थान के लिए यह गौरव के क्षण हैं।
इस जीत के साथ ही दूसरी उपलब्ध यह भी मिली है कि करीब 40 साल बाद बीकानेर के किसी बैडमिंटन खिलाड़ी को सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी मंगल चंद रंगा ने करीब 40 साल पहले बीकानेर का मान बढ़ाया था। अब जागृत बिन्नाणी व वंश शर्मा ने मान बढ़ाया है। दोनों का इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अब यह टीम अक्टुबर माह में होने वाली ऑल इंडिया इंटर जोनल चैंपियनशिप के लिए बैंगलोर जाएंगे। इसमें कुल 6 जोन खेलेंगे। नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व राजस्थान की टीम करेगी, जिसमें जागृत व वंश भी खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के बाद इस टीम को इसी वर्ष होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। नेशनल चैंपियनशिप तीन साल में एक बार होती है।
बता दें कि जागृत बिन्नाणी बीकानेर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अभिषेक बिन्नाणी व डॉ स्वाति बिन्नाणी के पुत्र हैं। वहीं वंश बीकानेर के अजय शर्मा के पुत्र हैं।
RELATED ARTICLES
20 December 2021 01:14 PM