30 March 2020 02:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोटासरा ने कहा है कि उन्होंने अभी तक बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने एक न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा है कि यह एकदम फेक न्यूज़ है। बता दें कि इस न्यूज़ में लिखा है कि डोटासरा ने बताया कि 5वीं, 8वीं व 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के बचे हुए पेपर 16अप्रेल से 18 अप्रेल तक होंगे। वहीं 12 वीं के 20 अप्रेल से 30 अप्रेल तक।' जबकि डोटासरा ने साफ किया है कि उन्होंने ऐसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया है। यानी जब तक डोटासरा फैसला नहीं लेते हैं तब परीक्षाओं के होने और ना होने के बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। "ख़बरमंडी" न्यूज़ आप तक सही समय पर सही जानकारी पहुंचाता रहेगा।

RELATED ARTICLES
04 September 2020 10:52 AM