14 November 2022 10:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ हेमासर की है। मृतक की पहचान रामसरा बिग्गा निवासी 25 वर्षीय मुखराम पुत्र रामेश्वर जाट के रूप में हुई है। डीवाईएसपी दिनेश पड़िहार ने बताया कि परिजन यह मामला हत्या का बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दो माह पहले किसी ने मुखराम को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि उन्होंने नामजद शिकायत अब तक नहीं की है। परिजनों के अनुसार एक पिकअप गाड़ी ने मुखराम की बाइक को मारने के इरादे से टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पड़िहार के अनुसार मुखराम को सिर की चोट लगी थी। मामला हत्या का है या दुर्घटना का, यह जांच का विषय है। ख़बर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया था। मौके पर लोग इकट्ठा हो रखे थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM