21 August 2020 08:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मकान मालिक व ठेकेदार की गलती से भीनासर के युवक को जान गंवानी पड़ी। भीनासर निवासी राकेश सेठिया पुत्र स्व पारसमल मजदूरी का काम करता है। पिछले कई दिनों से वह धर्मेंद्र ठेकेदार के अंडर में त्यागी वाटिका के पास कार्य कर रहा था। यह बिल्डिंग रामलाल एंड संस वालों की है। 20 अगस्त की दोपहर वह काम करते करते दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। साथी मजदूरों ने उसे पीबीएम पहुंचाया जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मृतक के जीजा पारस खटोल ने आरोप लगाया है कि उसके साले की मौत के पीछे ठेकेदार व रामलाल एंड संस के मालिक जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि इस साईट पर सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए थे। राकेश को ना ही कमर बेल्ट दिया गया और ना ही हेलमेट दिया। यहां तक कि जमीन पर जाल भी नहीं बिछाया गया था। आरोप है कि अगर सुरक्षा इंतज़ाम पूरे होते तो राकेश की मौत नहीं होती, वह गिरने के बाद भी बच जाता। आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों ने परिजनों को सूचना नहीं दी। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर धर्मेंद्र सांखला व रामलाल एंड संस के मालिक नरेश-उमेश के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उनि सविता डाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
12 September 2020 01:19 PM