23 July 2020 07:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के एक वीडियो ने बीकानेर के पांच सौ से अधिक पापड़ व्यापारियों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, भाभी जी नाम के एक पापड़ ब्रांड के प्रमोशन के लिए मेघवाल ने वीडियो बनाया। मेघवाल ने दावा कर दिया कि भाभीजी पापड़ खाने से कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि ये पापड़ खाने से एंटी बॉडी का निर्माण होता है। मेघवाल के इस वीडियो से पापड़ व्यापारी उखड़ चुके हैं, वहीं सोशल मीडिया पर मेघवाल को ट्रोल किया जा रहा है। यहां सवाल यह है कि एक जननेता द्वारा किसी एक ब्रांड का यूं भ्रामक तरीके से प्रचार करना क्यूं जरूरी हो गया। जबकि पापड़ बनाने में वही चीजें अन्य पांच सौ से अधिक पापड़ निर्माता इस्तेमाल करते हैं जो भाभीजी ब्रांड कर रहा है। माना जा रहा है कि कालीमिर्च व जावित्री जैसी चीजों को कोरोना का निदान मानकर यह अप्रामाणिक बयान दिया गया होगा। तो वहीं यह दावा भी किया जा रहा है कि ब्रांड हिट करवाने के लिए यह विवादित बयान दिया गया है। बहरहाल, जो भी है लेकिन इस वीडियो ने अर्जुनराम को विवादों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM