23 August 2020 09:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हथियार व हथियार बनाने के पुर्जों सहित तीन जनों को पुलिस ने दबोचा है। मामला हनुमानगढ़ के सदर थाना इलाके का है। जहां पुलिस को दौराने गश्त मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए बदमाशों की धरपकड़ की गई। आरोपियों से एक एयर गन, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस, एक 12 बोर का खाली कारतूस, तीन देशी पिस्टल की लोहे की बॉडी, दो 12 बोर देशी पिस्टल की बेरल, एक 315 बोर की देशी पिस्टल की बेरल, तीन ट्रेगर, तीन हैम्बर, तीन लोहे की कमाणी व अन्य देशी पिस्टल बनाने का सामान व एक मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों के नाम जसकरण सिंह उर्फ जस्सा सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ हैप्पी व गंगाजल उर्फ गंगला बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 3,5,6,7/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उनि लखवीर सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 September 2020 05:41 PM