18 October 2020 03:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को पीबीएम में रेजीडेण्ट डॉक्टरों व मरीज़ परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद कार्यबहिष्कार पर गये रेजीडेण्ट की सभी मांगें मान ली गई है। पीबीएम अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम ने बताया कि रेजीडेंट्स ने तीन मांगें रखी थी। पहली मांग हर वार्ड में एक सिक्योरिटी गार्ड रखने की थी। दूसरी मांग हर वार्ड में हाथी ऑक्सीजन सिलेंडर रखने की थी। वहीं तीसरी मांग कोरोना पॉजिटिव आने वाले रेजीडेण्ट्स को होटल में निशुल्क क्वॉरन्टाइन सुविधा देने की थी। सलीम के अनुसार तीनों मांगें मान ली गई है। वहीं रेजीडेंट्स ने सहमति के लिए आधे घंटे का समय मांगा था, लेकिन ख़बर लिखने तक जवाब नहीं दिया गया।
बता दें कि शनिवार को पुष्पा देवी नाम की मरीज़ की मौत के बाद मामला गरमा गया था। मृतका के किसी परिजन ने रेजीडेण्ट को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद रेजीडेण्ट डॉक्टरों ने भी मृतका के परिजनों के साथ मारपीट की। घटना में एक-दो परिजनों के चोटें भी आईं। मामला समझाइश के बाद शांत भी करवा दिया गया, लेकिन रात को रेजीडेंट्स कार्य बहिष्कार पर चले गए। उल्लेखनीय है कि मरीज़ परिजनों व रेजीडेण्ट डॉक्टरों के बीच पहले भी ऐसे विवाद होते रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 March 2021 03:16 PM