26 August 2025 04:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में जैन पर्व पर्यूषण व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बूचड़खाने, मांस, मछली व अंडे की दुकानें बंद रहेगी। स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार प्रदेशभर में यह आदेश लागू रहेगा।
पर्यूषण पर्व के मद्देनजर 27 अगस्त, बुधवार को यह सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर 6 सितंबर, शनिवार को यह सभी दुकानें बंद रहेंगी। पहले पर्यूषण पर्व के मद्देनजर 28 अगस्त को दुकानें बंद रखने की घोषणा हुई है, जिसमें अब संसोधन कर दिया गया है। अब 27 अगस्त को ये दुकाने बंद रहेंगी।
बता दें कि जैन पर्व पर्यूषण अहिंसा का महापर्व है। राजस्थान सरकार को बूचड़खानों, मांस, मछली व अंडे की दुकानों के साथ साथ शराब की दुकानें भी बंद रखने के आदेश देने चाहिए। अहिंसा के इस महापर्व पर अगर शराब की दुकानें खुलेंगी तो हिंसा को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन असंख्य मामले शराब पीकर हिंसा करने के भी सामने आते हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
09 November 2021 03:58 PM