04 March 2026 02:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में इस वक्त एक डिब्बा भाजपाईयों की खुशियों का कारण बना हुआ है। इस डिब्बे ने भाजपाईयों की होली में खुशियों के रंग भर दिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हर जिले के भाजपा अध्यक्षों सहित उनकी कार्यकारिणी, मोर्चा व मंडल अध्यक्षों के लिए होली का तोहफा भेजा है। बीकानेर में भी यह डिब्बे जादुई असर कर रहे हैं।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ अब जयपुर से आए डिब्बों को अपनी टीम को भेंट कर रही है। मुख्यमंत्री ने वितरण की यह जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को सौंपी है। सुना है इन डिब्बों में रंग, ठंडाई, शरबत व गुलकंद है। पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए तोहफे को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। जब मुख्यमंत्री स्वयं तोहफा भेजे तो खुशी बढ़ना तो स्वाभाविक है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संगठन का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे में उनको पता है कि कार्यकर्ताओं को कैसे अपना बनाया जाए। वे त्योहारों पर कार्यकर्ताओं को खुश करने का प्रयास करते नजर आते हैं। दीवाली पर भी मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों को तोहफे भेजे थे।
RELATED ARTICLES
18 October 2020 08:47 PM