18 April 2020 04:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आबकारी विभाग बीकानेर ने बंगला नगर स्थित मकान में दबिश देकर अस्सी कार्टून देशी शराब जब्त की है। सीआई राणु सिंह भाटी ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी डॉ भवानी सिंह राठौड़ ने लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब के भंडारण व बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। आबकारी वृत बीकानेर के निरीक्षक भाटी को सूचना मिली थी कि केंद्रीय भंडार गृह नंबर एक के पास बंगला नगर में अवैध शराब रखी हुई है। जिस पर शंकर सिंह ज्याणी के मकान के नीचे बनीं दुकान में दबिश दी गई। मौके पर 80 कार्टून में भरी 3840 पव्वे देशी शराब मिली। वहीं आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 January 2023 11:57 AM