17 March 2022 11:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आठ वर्षीय मासूम को हैवानियत की हद से भी अधिक प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गंभीर घायल बच्चा पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। हैवानों ने उसकी जीभ काट दी, एक आंख फोड़ दी, जबड़ा व दांत तोड़ दिए। गर्दन में भी फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं। बच्चा दर्द के मारे चीख रहा है।
सूरतगढ़ सिटी पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह कुछ महिलाएं पूजन के लिए माणकसर-हनुमानगढ़ रोड़ की तरफ गई थी। जंगलों में हाथ पैर बंधा बच्चा दिखा। पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की नब्ज जांची तो पता चला वह जिंदा है। उसे बोरी से निकालकर हाथ पैर खोले गए। पानी के छींटें मारे तो वह थोड़ा होश में आया। पुलिस उसे तुरंत सूरतगढ़ सीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। श्रीगंगानगर से जांचों के बाद उसे पीबीएम रैफर कर दिया गया। शाम को 6:55 बजे बजे पीबीएम ट्रोमा में उसे भर्ती किया गया।
बच्चे की उम्र आठ वर्ष है। जीभ आधी काट दी गई है, इसलिए आवाज भी साफ नहीं आ रही है। पुलिस ने बच्चे से नाम पूछा तो ऐसा लगा जैसे वह माधव बोल रहा है। अभी तक पुष्टि नहीं हुई है मगर पुलिस पूछताछ में अब तक ये पता चला है कि बच्चा सूरतगढ़ का नहीं है। वह किसी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आया था। साथ में मां और बाबा का होना बता रहा है, मगर अस्पष्ट आवाज की वजह से पुष्टि नहीं हो रही। बच्चे के अनुसार उसे बाबा ने मारा है। ये बाबा पिता भी हो सकता है या कोई तांत्रिक भी हो सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सूरतगढ़ सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है।
बता दें कि मामला बेहद गंभीर है। जिस तरह से बच्चे के साथ क्रूरता की गई है, वह हैवानियत से भी अधिक है। क्रूरता के पीछे कोई गंभीर राज भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
28 September 2026 04:17 PM
05 July 2025 10:16 PM