29 December 2021 08:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना सोनगिरी कुंआ, डूडी सिपाहियों का मोहल्ला क्षेत्र की है। एएसआई वेदपाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे 17 वर्षीय महक उर्फ सदफ पुत्री कुदरत अली ने घर के कमरे में ही फांसी लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES
15 March 2020 10:27 PM