17 February 2026 10:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नशीले बाजार में पिछले कुछ समय से एक नया प्रॉडक्ट अपराधियों के आंकड़े बढ़ा रहा है। दरअसल, बीकानेर में ई-सिगरेट नये नशेड़ी और तस्कर पैदा कर रही है। कोटगेट पुलिस ने फड़बाजार के गोविंद मार्केट स्थित पवन स्टोर में दबिश देकर 43 नग ई-सिगरेट बरामद की है। यह कार्रवाई खुद कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने की है। धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पवन स्टोर के पवन पुगलिया द्वारा ई-सिगरेट बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उन्होंने स्वयं दबिश दी। स्टोर द्वारा काफी लंबे से ई-सिगरेट बेचने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्टोर संचालक होली के मद्देनजर ई-सिगरेट लाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या होती है ई-सिगरेट: ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) बैटरी से चलने वाला एक उपकरण है जो तरल पदार्थ(लिक्विड) को गर्म करके एयरोसोल या भाप में बदलता है, जिसे उपयोगकर्ता सांस के जरिए अंदर लेते हैं। यह धूम्रपान का एक आधुनिक विकल्प है, जिसमें अक्सर निकोटीन, फ्लेवर और अन्य खतरनाक रसायन होते हैं। इसे 'वेपिंग' कहा जाता है।
-पूर्ण रूप से प्रतिबंधित, समाज हो जागरुक: भारत में ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद पैसे के लालच में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।
-विदेश से आई बीकानेर, और भी है कई अड्डे: धीरेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार यह ई-सिगरेट दुबई व आबूधाबी से लाई जा रही है। हालांकि विदेश से कौन आयात कर रहा है यह स्पष्ट नहीं है।
बता दें कि पवन स्टोर के अलावा भी कई दुकानों पर ई-सिगरेट मिल रही है। पुलिस भी लंबे समय से ई-सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक मॉडर्न मार्केट की दुकान में भी ई-सिगरेट मिलती है। इसके अतिरिक्त भी शहर के चारों तरफ के इलाकों में ई-सिगरेट मिलती है।
उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई धीरेन्द्र सिंह शेखावत मय एएसआई राधेश्याम, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश 45 व कांस्टेबल संजय 492 की टीम ने की।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
10 September 2022 07:15 PM