30 January 2021 03:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान एक और बेटा सीमा पर शहीद हो गया है। मात्र 19 वर्ष की आयु में अलवर के भिवाड़ी स्थित सैदपुर गांव का यह लाल निखिल दायमा आतंकियों की गोली लगने से शहीद हुआ है। जानकारी के अनुसार उरी में आतंकियों की तरफ से फायरिंग हुई थी, निखिल को गोली लगी, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
निखिल दायमा की पार्थिव देह आज उनके गांव में लाई जा रही है, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार निखिल 2019 में ही सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद एक साल उनकी ट्रैनिंग चली। ट्रैनिंग के बाद उन्होंने हाल ही में ड्यूटी ज्वाइन की थी। 13 जनवरी को छुट्टी पूरी कर ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। वहीं दो दिन पूर्व ही उन्हें बेस कैंप से उरी में भेजा गया था। शहीद के पिता मंजीत दायमा ड्राइवर है। वहीं उनके दादा मुनीलाल गुर्जर सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं तथा बड़े दादा दीनदयाल दायमा कैप्टन पद से रिटायर हुए हैं।
RELATED ARTICLES
30 August 2022 11:09 AM