13 October 2020 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नापासर में शेरेरां सरपंच के जेठ पर फायरिंग का मामला सामने आया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि नापासर के शेरेरां की नई सरपंच के जेठ भागीरथ पुत्र सोहनराम जाट ने 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि 9 अक्टूबर की रात आरोपियों ने परिवादी की गाड़ी को जान से मारने की नीयत से ठोक दिया। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायर किए। परिवादी ने मोडाराम, राकेश, शंकरलाल, जीतराम, साहिबराम, हेतराम, मोहनराम, भगवानाराम, तेजाराम, गिरधारीलाल, तनसुख व भवानी शंकर सहित चार पांच अन्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये सभी शेरेरां के बताए जा रहे हैं। थानाधिकारी के अनुसार एक दिन पहले आरोपी पक्ष ने भागीरथ पर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद भागीरथ ने क्रॉस मुकदमा करवाया है। दोनों पक्षों के मामले में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 April 2020 11:54 AM