15 October 2022 03:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर हुए कातिलाना हमले ने एक बार फिर भय का माहौल पैदा कर दिया है। घटना पूगल रोड़ सब्जी मंडी के सामने की बताई जा रही है। सीओ सिटी डीवाईएसपी दीपचंद सहारण ने बताया कि हमला पूगल मंडी में प्याज के व्यापारी बरकत अली पर हुआ है। आज सुबह जब वह मंडी के बाहर था, उसी वक्त हमला हुआ। उसके हाथ व एक पैर में गंभीर फ्रेक्चर हुए हैं। मामला रूपयों के लेन देन का है। हालांकि कितने रूपयों का लेनदेन है यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने साजिद भुट्टा व इब्राहिम सहित अन्य के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। परिवादी ने पचास हजार रूपए लूटने का आरोप भी लगाया है। सीसीटीवी में तीन व्यक्ति दिख रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला करोड़ों के लेन देन का हो सकता है। दो दिन पहले कोटा पुलिस भी बीकानेर आई थी, जिसने बरकत के बारे में पूछताछ की थी।
वहीं घटना के वक्त डीओ रहे एएसआई महावीर सिंह घटना के अनुसार फलौदी के दो व्यक्तियों द्वारा 35-35 लाख मांगने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आशंका है कि बरकत से पैसे मांगने वाले किसी व्यक्ति ने ही हमलावरों को रूपए निकलवाने का ठेका दिया हो।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
13 May 2023 01:44 PM