13 June 2020 12:05 AM

ख़बरमंडी बीकानेर। श्रीगंगानगर में पॉजिटिव आई महिला की ट्रैवल हिस्ट्री बीकानेर बताई जा रही है। यह महिला बीकानेर के नापासर आई हुई थी, जहां से 7 जून को वापिस श्रीगंगानगर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक यह महिला व इसका परिवार किसी विवाह समारोह में नापासर आए थे। विनोबा बस्ती की इस महिला व एक अन्य को भर्ती कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि इनको जानकारी मिली थी कि नापासर में महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में इस महिला से बीकानेर में संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
RELATED ARTICLES
22 May 2020 11:08 AM