14 July 2021 12:48 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेरापंथ समाज के प्रोफेशनल(पेशेवर) श्रावक श्राविकाओं से जुड़ी संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने बीकानेर इकाई के नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। गंगाशहर मूल के एडवोकेट मिलाप चोपड़ा को टीपीएफ बीकानेर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे बीकानेर टीपीएफ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। सोमवार को चितौड़गढ़ में विराजित आचार्य महाश्रमण ने अध्यक्ष पद हेतु मिलाप को मंगलपाठ सुनाया। वहीं मुनि डॉक्टर रजनीश कुमार के सानिध्य में फोरम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी।
बता दें कि मिलाप निरमा लॉ कॉलेज, अहमदाबाद से एलएलबी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मिलाप की शैक्षणिक योग्यताओं की फेहरिस्त में बीकॉम, एल एल एम, सीएस व एमबीए भी शामिल है।
ऐसे में बहुमुखी शैक्षणिक योग्यता के धनी मिलाप चोपड़ा का टीपीएफ अध्यक्ष बनना फोरम को मजबूती प्रदान करेगा।
अध्यक्षीय दायित्व प्रदान करने पर मिलाप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पारख, सेंट्रल जोन अध्यक्ष दिलीप कावड़िया सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे फोरम द्वारा जताए गए विश्वास को निभाएंगे।


RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
14 March 2020 07:01 PM