12 August 2020 08:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना के करमीसर तिराहे पर लूट की घटना हुई है। घटना दोपहर ढ़ाई बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मुरलीधर निवासी दीपक सोनी ने रिपोर्ट दी है कि वह करमीसर तिराहे से घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका बैग लूट लिया। बैग में 81300 रुपए व तीन सौ ग्राम चांदी थी। लूटेरे 20-22 वर्ष के युवक होने का अनुमान है। भवानी सिंह ने बताया कि दीपक का जयपुर में एक लाख का पैमेंट बकाया था। गंगाशहर थाने के पास का निवासी दिनेश सोनी जयपुर गया था। दीपक ने दिनेश से यह पैमेंट मंगवाया। आज वह यह पैमेंट दिनेश से लेकर कोतवाली गया, जहां एक दुकान से 18000 रूपए की तीन सौ ग्राम चांदी खरीदी। दुकानदार के पास पांच सौ पूरे नहीं थे, इसलिए दो सौ रूपए कम भी लिए बताते हैं। यहां से पीड़ित मुरलीधर स्थित अपने घर जा रहा था और वारदात हो गई। घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। यहां तक कि दीपक द्वारा बताए जा रहे घटना स्थल के ठीक सामने चार पांच दुकानें खुली थी, लेकिन किसी ने ऐसी वारदात नहीं देखी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को दी गई है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
04 January 2022 01:06 PM