10 April 2023 01:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से साइबर चोरी की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वूलन मिल के बैंक अकाउंट से 72 लाख का साईबर चोरी होने की बात सामने आई है। घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है। एम एल वूलन इंडस्ट्री के मालिक सुरेश राठी ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। बीकानेर की साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह काम हैकर्स का है। इंडस्ट्री मालिक की धा तो किसी से बात हुई, ना ही ओटीपी बताई गई, फिर भी एक अकाउंट से 72 लाख निकल गए। दरअसल, रात 11 बजे मिल मालिक के मोबाइल में एक ओटीपी आई। कंप्यूटर पर अकाउंट चैक किया तब तक तो धड़ाधड़ एक के बाद एक तीन बार में 72 लाख पार हो गए।
एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लिया है। साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल प्रभारी देवेंद्र सोनी मय टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ माह पहले कोठारी वूलन मिल वालों के अकाउंट से 36 लाख का साईबर फ्रॉड हुआ था। लेकिन उस वक्त सीधे पैसे नहीं निकले थे। ऐसे में यह घटना चिंता का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैंक अकाउंट से साईबर चोरी का राजस्थान का सबसे बड़ा मामला है। हालांकि हाल ही में जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा 16 करोड़ का फ्रॉड सामने आया था।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
07 November 2025 04:08 PM