11 October 2022 09:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। असली एक लाख रूपयों के बदले तीन लाख के खिलौने वाले नोट देने के मामले में नयाशहर पुलिस ने दूसरे ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लाखूसर छ्त्तरगढ़ निवासी 22 वर्षीय दीप सिंह उर्फ संदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में बाघ सिंह नाम के एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अब दीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने पैसे दुगुने करने के बहाने सब्जी मंडी में काम करने वाले भवानी सिंह नाम के व्यक्ति को एक लाख की चपत लगाई थी। उसे रकम तीन गुना करने के लालच में फांसकर एक लाख रूपए भी ठग लिए। उसे एक लाख के बदले खिलौने वाले नोट दे दिए गए।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
18 November 2023 11:28 PM