01 August 2020 07:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त भरी तीन गाड़ियां जब्त की है। चुरू के सहवा थानाधिकारी गोविंद राम विश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडा पोस्त से भरी तीन गाड़ियां तारानगर से सहवा की तरफ आ रही है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थोड़े थोड़े फासले से चल रही तीनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली, जिसमें डोडा पोस्त पाया गया। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने एक कंटेनर, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक स्विफ्ट कार सहित 261 किलो तीन सौ ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि यह सवाल अब भी खड़ा है कि सिर्फ 261 किलो माल के लिए एक कंटेनर सहित तीन गाड़ियों का इस्तेमाल क्यों किया गया। वहीं तीनों आरोपी भागने में कैसे सफल हो गए??
RELATED ARTICLES
12 December 2020 09:47 PM