28 July 2020 03:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान केडर के दो आईएएस व 12 आरएएस अफसरों के तबादले व पदोन्नति पश्चात नवपदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें बीकानेर को उपखंड अधिकारी के रिक्त पद पर आरएएस मीनू वर्मा को लगाया गया है। मीनू की यह पहली पोस्टिंग बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा 13 अफसरों को अलग अलग जिले मिले हैं। वहीं बीकानेर संभाग की बात करें तो श्रीगंगानगर जिले को तहसीलदार से पदोन्नत होकर आए आरएएस वेद प्रकाश को सहायक कलेक्टर श्रीगंगानगर लगाया गया है, वहीं यहां सहायक कलेक्टर शकुंतला को झुंझुनूं के मलसीसर में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। देखें सूची

.jpeg)
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM