17 April 2020 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी के दौरान चल रहे मदद के महायज्ञ में लोग बढ़ चढ़ कर शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बीकानेर के सुंदरलाल डागा परिवार ने भी पुण्य कमाया है। डागा परिवार ने बीकानेर जिला प्रशासन को एक लाख रूपए का चैक दिया है। इसके अलावा भी इस परिवार द्वारा मुरलीधर कॉलोनी, नाल, सालासर, कोडमदेसर, चानी,कोटड़ी आदि क्षेत्रों में करीब 10-12 टन खाद्य सामग्री वितरित की है। वहीं इस परिवार द्वारा सुबह-शाम 500-500 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। वहीं रेलवे स्टेशन व सेटेलाइट अस्पताल तक भी मदद पहुंचाई जा रही है।
RELATED ARTICLES
28 January 2023 02:38 PM